Breaking News

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज

लखनऊ,    उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है।

उन पर पुलिस ने गोमतीनगर थाने में एफआइआर दर्ज की है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है।

वह रविवार को राजधानी में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ समर्थकों के साथ

कैंडल मार्च निकाल रहे थे।

अजीज कुरैशी और प्रियंका मिश्रा सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

 इन लोगों ने रविवार को लखनऊ में सीएए और एनआरसी के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला था।

दरअसल इससे पहले शुक्रवार को घंटाघर पर नागिरकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ कुछ लोगों ने

सीआरपीसी की धारा 144 लगने के बाद भी कैंडल मार्च निकाला था।

 मार्च निकालने के बाद 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

सभी लोगों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

 एफआईआर ठाकुरगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

 दरअसल 30 जनवरी जनवरी को प्रदर्शनकारी घंटाघर चौक पर इकट्ठे हुए थे और विरोध प्रदर्शन निकालने की कोशिश कर रहे थे।

 विरोध स्थल पर टेंट के निर्माण को लेकर भी पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की बहस हुई थी।