शहर में हुई गोलीबारी,6 लोगों की मौत कई घायल….

बर्लिन,  जर्मनी के दक्षिण पश्चिमी शहर रोत एम सी में एक संदिग्ध द्वारा की गयी गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य लोग घायल हुए है। पड़ोसी शहर आलेन की पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

आलेन पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा, “हां, गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गयी है और घायल लोगों की सही संख्या का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है।”पुलिस ने बताया कि गोलीबारी दिन में एक स्थानीय काफ़ीहाउस में हुयी।

मिडिया रिपोर्ट्स में गोलीबारी में छह लोगों की मरने की बात कही गयी थी। पुलिस ने हालांकि संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया है और उनका मानना ​​है कि इस घटना का कारण घरेलू हिंसा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button