एफएसबी मुख्यालय के पास गोलीबारी,अधिकारी की मौत…

मॉस्को, रुस के मॉस्को में स्थित रुस फेडरल सुरक्षा सेवा मुख्यालय के पास हुई गोलीबारी में एक अन्य अधिकारी की अस्पताल में मौत हो गयी।रुस जांच समिति ने  इसकी सूचना दी।

समिति ने बयान जारी कर कहा कि हमलावर की पहचान मॉस्को निवासी येवगेनी मन्युरोव के रुप में हुई है।बयान में कहा गया है कि गुरुवार शाम मन्युरोव ने एफएसबी मुख्यालय के पास गोलीबारी शुरु कर दी जिसके कारण मौके पर एक अधिकारी की मौत हो गयी थी और दूसरा अधिकारी गंभीर रुप से घायल हो गया था जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

इस हमले में एक नागरिक सहित अन्य पांच लोग घायल हुए हैं। बयान में कहा गया कि अारोपी के व्यक्तित्व और अपराध के कारणों सहित हमले की सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।इससे पहले एफएसबी ने गुरुवार को कहा था कि एक अज्ञात बंदूकधारी ने अधिकारियों पर गोलीबारी की जिसमें एक अधिकारी की मौत हुई और अन्य पांच लोग घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button