Breaking News

अंतिम संस्कार गृह के बाहर गोलीबारी, कई लोग घायल

वाशिंगटन , अमेरिका के मध्य-पश्चिम विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में बुधवार को एक शवदाह गृह के पास हुयी गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हो गये।

स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मिल्वौकी पुलिस विभाग के कार्यवाहक प्रमुख माइकल ब्रूनसन ने संवाददाताओं से कहा,“पीड़ितों में 24 से 48 वर्ष की आयु के लोग शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सभी की हालत स्थिर बनी हुयी है।”

पुलिस ने गोलीबारी करने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया है। उन्होंने लोगों से उसके बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की भी अपील की है।