फिरोजाबाद नगर निगम को मिला फास्टेट मूवर्स सिटी अवार्ड

फिरोजावाद, नगर निगम फिरोजाबाद ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में छलांग लगाते हुए 292 से 53वी रैंक हासिल की है। इसके साथ ही फास्टेट मूवर्स सिटी का अवार्ड भी मिला है। गुरुवार को आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने इसकी घोषणा की है

आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि नगर निगम फिरोजाबाद को स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत पूरे देश में 53वीं रैंक मिली एवं प्रदेश में छठी रैंक मिली है। इसके साथ ही निगम को फास्टेट मूवर्स सिटी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

केन्द्र सरकार के स्वच्छ महोत्सव कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 अवार्ड़ समारोह में गुरूवार पूरे देश में एक लाख से 10 लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों की कैटेगरी में नगर निगम फिरोजाबाद को फास्टेट मूवर सिटी अवार्ड़ प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही नगर निगम को पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण में 292वां स्थान प्राप्त हुआ था लेकिन इस बार निगम को 53वीं रैंक प्राप्त हुई है। केन्द्र सरकार के शहरी कार्य राज्यमंत्री हरदीप एस पुरी द्वारा नई दिल्ली में वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से नगर निगम को इस अवार्ड़ की घोषणा की गई। केन्द्रीय मंत्री ने इस सफलता पर मेयर नूतन राठौर व नगर आयुक्त विजय कुमार और उनकी टीम को बधाई दी है।

केन्द्रीय मंत्री ने बेकार को आकार देने वाले जाहरवीर स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं गीता व नीलम से संवाद करते हुये कूड़े से जीविकोपार्जन किये जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इनके इस कार्य की तारीफ की है। महापौर व नगर आयुक्त ने निगम को मिले इस सम्मान के लिये पार्षद व शहर की जनता का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button