Breaking News

रायबरेली में पांच और मिले कोरोना पॉजिटिव

रायबरेली, उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पांच और कोरोना पॉजिटिक मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 126 हो गयी है।

नोडल अधिकारी डी0एस0 अस्थाना ने बुधवार को यहां बताया कि आज पांच और कोरोना संक्रमित मिले है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 126 हो गयी है। उन्होंने बताया कि इसमें से 104 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है जबकि तीन मृत्यु हो चुकी है। जिले में अब 19 एक्टिव केस है।

उन्होंने बताया कि आज मिले मरीज एक ही परिवार के है। वे महाराजगंज क्षेत्र के मऊ गरबी के रहने वाले है। उनकी बहिन लखनऊ में एडमिट थी। उसके सम्पर्क में आने के बाद पूरा परिवार संक्रमित हो गया है।