Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत, हाल जानने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को अचानक शनिवार देर रात अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा. कल्याण सिंह को डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है. उनके शरीर मे सूजन शिकायत है। संस्थान में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

वही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे।

संस्थान के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के अनुसार उनकी तबीयत स्थिर है। पिछले सप्ताह भी उनको लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान में हुई जांच में यूरिया व क्रिएटिनिन बढ़ा है।