पूर्व मुख्य संगठक सत्येन्द्र यादव, कांग्रेस से 6 वर्ष के लिए निष्कासित

भोपाल,  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक सत्येन्द्र यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आज पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने श्री यादव को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। उनके खिलाफ लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

Related Articles

Back to top button