कांग्रेस के पूर्व निगम पार्षद की हत्या

पुड्डुचेरी, पुड्डुचेरी में गोरिमेदु के पास ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को कुछ अज्ञात हमलवारों ने कामराज नगर वार्ड से कांग्रेस के पूर्व निगम पार्षद की धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार पूर्व निगम पार्षद की पहचान सुन्दर (53) के रूप में हुई है। वह ट्रांसपोर्ट नगर के पास सुबह की सैर कर रहे थे जिस दौरान बदमाशों के गिरोह ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटनास्थल के पास से गुजर रहे लोगों ने गोरिमेदु पुलिस को यह जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। इलाके में कोई भी सीसीटीवी कैमरा होने के कारण हमलावरों का फिलहाल कुछ पता नहीं लग सका है।

श्री सुन्दर दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री एन.रंगास्वामी के बड़े समर्थक थे और जब श्री रंगास्वामी एन.आर कांग्रेस में चले गए थे तब वह भी उनकी पार्टी में शामिल हो गए थे और पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उनके खिलाफ कई मामले लंबित थे और यह कहा जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण उनकी हत्या की गई हैं।

Related Articles

Back to top button