पूर्व पार्षद संजय यादव ने बीजेपी के समर्थन में कराई यादव समाज की बैठक

लखनऊ, पूर्व पार्षद संजय यादव ने बीजेपी के समर्थन में  यादव समाज की बैठक संपन्न कराई। जिसमें यादव समाज  ने बीजेपी प्रत्य़ाशी को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा की।

पूर्व पार्षद संजय यादव एवं लखनऊ महानगर महिला मोर्चा की पूर्व नगर उपाध्यक्ष नन्दिनी यादव ने यादव समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों संग विजय संकल्प सम्मेलन बैठक का आयोजन किया। जिसमें यादव समाज के वरिष्ट पदाधिकारियों ने अपने सभी सदस्यों का पूरा समर्थन भाजपा को देने की घोषणा की। साथ ही बीजेपी के कैंट विधानसभा से प्रत्याशी श्री ब्रजेश पाठक जी को जिताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर  बीजेपी प्रत्याशी  ब्रजेश पाठक ने यादव समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुये उनकी हर समस्याओं के निवारण के लिए हर समय खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम का आयोजन कैंट क्षेत्र के मिशन स्कूल में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या मे यादव समाज की उपस्थिति रही। विजय संकल्प सम्मेलन मे प्रमुख रूप से संजय यादव, नंदिनी यादव, अनुराग यादव वरिष्ट पत्रकार, संजय यादव निदेशक कृष्णा कोचिंग संस्थान, डॉ सीमा यादव, आई डी यादव अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधक संघ,  सुधीर यादव एथलीट, राममूरत यादव, एडवोकेट आर पी यादव, संतोष यादव, रामजन्म सिंह, एस आर सिंह,निर्मल यादव, राहुल यादव,आर एन यादव, अंकित यादव,अम्ब्रेश मिश्रा जी,निहार जी,रूपा जी, रितेश ,रमाकांत जी,योगेश जी,सिद्धार्थ जी आदि भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button