दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त वेद मारवाह का निधन

नयी दिल्ली, दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त तथा मणिपुर, मिजोरम एवं झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद मारवाह का शुक्रवार रात गोआ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

श्री मारवाह साल 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात रहे।
गोआ के पुलिस महानिदेशक ने श्री मारवाह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

उन्होंने कहा किपुलिस बल के इतने बड़े नेता के खोने पर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कठिन समय में दिल्ली पुलिस का नेतृत्व किया और बाद में तीन राज्यों के राज्यपाल के रूप में सेवा दी।

Related Articles

Back to top button