पू्र्व फीफाअध्यक्ष ब्लेटर अस्पताल में हुए भर्ती

पेरिस,फीफा के पूर्व अध्यक्ष जोसफ हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल में हुए भर्ती

फीफा के पूर्व अध्यक्ष जोसफ ब्लेटर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्विस समाचारपत्र ब्लिक ने यह खबर दी है।

समाचारपत्र के अनुसार ब्लेटर के जीवन को तो कोई खतरा नहीं है लेकिन उनकी हालत गंभीर है। ब्लेटर की पुत्री कोरिन ब्लेटर एंडेनमेटन ने समाचारपत्र को बताया कि उनके पिता अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में दिन -प्रति-दिन सुधार हो रहा है लेकिन उन्हें समय और आराम की जरूरत है।

ब्लेटर दिसम्बर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन फिर इससे उबर गए थे।

Related Articles

Back to top button