सपा के पूर्व विधायक का निधन,पार्टी में छाई शोक की लहर

मुरादाबाद, समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं मुरादाबाद देहात के पूर्व विधायक शमीम उल हक का लम्बी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वह करीब 65 वर्ष के और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शमीमउल हक लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। हालत बिगड़ने पर वे वेंटिलेटर पर थे। शमीम उल हक सपा के टिकट पर 2002 पहली बार मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र से जीते और दूसरी बार 2012 में भी विधायक चुने गए थे।
श्री हक के निधन पर पार्टी नेताओं नेर शोक जताया है।

Related Articles

Back to top button