अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया पर्दाफाश,चार बदमाश हुए गिरफ्तार

रामपुर, अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश की रामपुर जिला पुलिस ने बिलासपुर इलाके में अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए उसा संचालन कर रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे हथियार और उनके बनाने की सामग्री आदि बरामद की।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर डंडिया वन के जंगल से अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे चार बदमाशों बरेली निवासी ईशाक के अलावा रामपुर निवासी उस्मान ,दलजीत और अवतार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 08 निर्मित/अर्द्ध निर्मित हथियार विभिन्न बोर, 30 जीवित, 17 खोखा कारतूस,44 नाल, शस्त्र बनाने के उपकरण व पुर्जे आदि बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में थाना बिलासपुर पर मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस इनके संपर्क में आने वालों का पता लगा रही है। गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button