एक ही परिवार के चार लोगों की मौत एक अन्य अस्पताल मे

छोटा उदयपुर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी है।

गुजरात में छोटाउदेपुर के पानवड क्षेत्र में कथित ताड़ी पीने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सिहादा गांव में देवसिंह भाई क. राठवा (42), उनकी पत्नी देगडीबेन (40), उनके दो पुत्र सुरज (22) और मणी (20) तथा लुंबडिया निवासी एक महिला शशिबेन आर. राठवा (55) ताड़ी पीने के बाद सोमवार देर रात बीमार हो गए थे।

पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देवसिंह, उनकी पत्नी तथा दोनों पुत्रों की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जबकि शशिबेन का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button