यूपी में पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार, फायरिंग में दो घायल

बागपत, उत्तर प्रदेश में बागपत के बिनौली इलाके में बदमाशों व पुलिस की मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो बदमाश घायल भी हो गए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने आज यहां कहा कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिजवाड़ा दरकावदा मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया लेकिन वे रुकने के बजाय तेज गति से फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें दो बदमाश घायल हो गए जबकि बल प्रयोग कर पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया।

चारों बदमाशों की शिनाख्त अंकुर, रिट्टू, सावन और विशाल के रूप में हुई है । पुलिस फायरिंग में अंकुर व विशाल घायल हो गये। इनके पास से दो मोटरसाईकिल, 4 तमंचे जिन्दा व खोखा कारतूस सहित एक चाकू बरामद हुआ है। चारों अपराधी बिनौली में हुई लूट के दो तथा चाँदीनगर के एक मुकदमे में वांछित चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

Related Articles

Back to top button