किशोरी से अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

दमोह,मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत एक 14 वर्षीय किशोरी को क्षेत्र के ही तीन युवक इरफान, हुच्ची और आमिल बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जबलपुर भाग गए थे। इस बीच आरोपियों ने बालिका से एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसे जबलपुर में ही छोड़कर फरार हो गए। जबलपुर पुलिस इस किशोरी को हिंडोरिया पुलिस के सुपुर्द किया और तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इस मामले के फरार आरोपी की तलाश के बीच पुलिस ने कल मुख्य आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button