Breaking News

तेज रफ्तार कार की चपेट में आई बालिका, मौके पर हुई मौत

औरैया, यूपी के इस जिले में तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से बालिका की मृत्यु हो गई।

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला क्षेत्र में आज शाम सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से एक बालिका की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे कस्बा बेला के तिर्वा रोड़ निवासी नरेन्द्र यादव की आठ वर्षीय पुत्री रश्मी किसी काम से सामने बने गोदाम पर गयी थी। वहां से घर वापस आते समय बेला-तिर्वा मार्ग पार करने के दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आ गयी और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो का टायर फट जाने से वह करीब100 मीटर आगे डिवाइडर से टकरा गयी।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सं