Breaking News

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस को लेकर आई अच्छी खबर

मुंबई, देश में कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी होने और इसकी तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या अधिक होने से रविवार को सक्रिय मामलों में फिर से कमी दर्ज की गयी और इनकी कुल संख्या घट कर अब 96,000 के करीब पहुंच गयी।

राज्य में इस दौरान स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 2,779 की और गिरावट दर्ज की गयी। सक्रिय मामलों की संख्या घट कर अब 96,372 रह गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5,092 नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,19,858 पहुंच गयी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 8,232 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 15,77,322 हो गयी है तथा 110 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 45,240 हो गयी है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर में आंशिक वृद्धि के साथ 91.71 फीसदी हुई जबकि मृत्यु दर महज 2.63 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौत के मामले में पहले स्थान पर है। सबसे अधिक सक्रिय मामले भी इसी राज्य में हैं।