होमगार्ड के आश्रितों के कल्याण के लिये सरकार ने लिया ये अहम फैसला?

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मृतक/स्थायी रूप से अपंग होमगार्ड स्वयं सेवकों एवं अवैतनिक पदाधिकारियों के आश्रितों को उनके पद पर ही भर्ती किये जाने का निर्णय लिया है।

होमगार्ड विभाग के अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने आज यहां यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि विभाग में अवैतनिक होमगार्ड्स स्वयंसेवक पदाधिकारियों के पदों की संख्या अत्यन्त सीमित है।

इन पदों पर अनुभवी, अनुशासित एवं योग्य होमगार्ड स्वयं सेवकों की नियत सेवा अवधि के उपरान्त वरीयता प्रदान करते हुए चयनित किये जाने तथा आवश्यकतानुसार नये योग्य प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को सीधी भर्ती से अवैतनिक होमगार्डस स्वयंसेवक पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के द्वारा मेरिट के आधार पर सेवायोजन के अवसर बनाये रखना अत्यन्त आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button