व्हाट्सअप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद ग्रुप बंद,सदस्यों में मचा हड़कंप

मुरैना, मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला अधिकारी द्वारा आधिकारिक व्हाट्सअप ग्रुप में अश्लील तस्वीर पोस्ट होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित इस ग्रुप के सदस्यों में हड़कंप मच गया।

मुरैना संकुल के अंतर्गत आने वाले मुंगाबली के सरकारी माध्यमिक स्कूल की एक अध्यापिका के मोबाइल फोन से विभागीय व्हाट्सअप ग्रुप पर गत दिवस एक अश्लील तस्वीर पोस्ट की गयी। संकुल प्राचार्य ने जब यह तस्वीर ग्रुप पर देखी, तो वे सकते में आ गए और उन्होंने इस ग्रुप को तत्काल डिलीट कर दिया।

संकुल प्राचार्य ए के श्रीवास्तव ने बताया कि हो सकता है कि यह तस्वीर गलती से ग्रुप में सेंड हो गई हो। हालाकि उन्होंने इस घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस आधिकारिक ग्रुप के सभी सदस्यों को ग्रुप से हटाकर कर ग्रुप तत्काल बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button