हमीरपुर, उत्तर प्रदेश की हमीरपुर सदर विधानसभा सीट पर 23 सितंबर को मतदान के बाद मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरु हो गई है।
आज नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, जिनको लाख एक हजार 148 मतदाता में से 51 प्रतिशत ने वोट डाला है।
257 मतदान केंद्र व 476 मतदेय स्थल पर मतदान हुआ था।
भारतीय जनता पार्टी के युवराज सिंह ने पहले ही चक्र में बढ़त बना ली है।
उन्होंने 8035 वोट की बढ़त ले ली है। उनको समाजवादी पार्टी के मनोज प्रजापति से टक्कर मिल रही है।
तीसरे स्थान पर बसपा के नौशाद अली हैं।
इस उपचुनाव में विपक्षी दलों के किसी बड़े नेता ने प्रचार नहीं किया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह के समर्थन में प्रचार किया था।
2014 के बाद से यह पहला मौका है जब सभी प्रमुख दल अकेले मैदान में हैं।
10वें राउंड की मतगणना
नौशाद अली (बहुजन समाज पार्टी) 7949।
मनोज प्रजापति (समाजवादी पार्टी) 14067।
युवराज सिंह (भारतीय जनता पार्टी) 17344
हरदीपक निषाद (इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी) 6629
नोटा 562
कुल मत 49926।
Back to top button