Breaking News

अगले 24 घंटे के दौरान इन इलाकों में हो सकती है तेज बारिश

पुणे , तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में कहीं कहीं अगले 24 घंटे के दौरान तेज से बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है जबकि इसके साथ ही रायलसीमा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक रात का तापमान मराठवाड़ा के कई स्थानों पर सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा जबकि बिहार और झारखंड के अधिकांश स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ,असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, ओडिशा, लक्षद्वीप और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

देश के मैदानी इलाके में सबसे कम तापमान उत्तराखंड के पंतनगर में 5़ 2 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया । रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, पूर्वी राजस्थान और तटीय आंध्र प्रदेश में गुरूवार को 08़ 30 बजे से शुक्रवार को 08़ 30 बजे के बीच आंधी तूफान के साथ बारिश हुयी। पूर्वोत्तर मानसून तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अति सक्रिय रहा ।

अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और बारिश होने का अनुमान है। उत्तर पूर्व और निकटवर्ती मध्य अरब सागर के साथ, गुजरात तट पर 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज से हवा चलने के आसार हैं जिसकी गति 65 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से सटे दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ त्तरी तमिलनाडु-तटीय आंध्र प्रदेश में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने के आसार हैं जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। इसको देखते हुए मछुआरों को सलाह दी गयी है कि अगले 24 घंटे के दौरान इन समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाएं।

तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के अधिकांश स्थानों पर, तमिलनाडु में कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात , कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।