इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश….

नई दिल्ली,   मौसम के बदलने के कयास लगाए जा रहे थे, जहां शनिवार को मौसम में बदलाव नजर आया और दिन से धूप का नामोनिशान नहीं था।

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां कई इलाकों में बारिश भी हुई है। वहीं बाकी स्थानों पर मौसम सुहाना बना हुआ है, ठंड़ी हवाएं भी चल रही हैं। देश में तेज धूप और उमस के कारण जनता को मानसून की बारिश की दरकार थी। अब जहां मानसून की चर्चा के बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश से मौसम के बिगड़ने का पूर्वानुमान लगाया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन आने वाले पांच दिनों के लिए मौसम से संबंधित जानकारी साझा की है। इसमें ज्यादातर राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल-माहे, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड के अलग-थलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button