लखनऊ, योगी सरकार ने एकबार फिर आइएएस अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादलें कियें हैं। आठ जिलों के डीएम और एक मंडल के मंडलायुक्त समेत 35 आइएएस अफसरों का तबादला किया गया है। मीरजापुर, बुलंदशहर, हापुड़, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुलतानपुर और कुशीनगर जिलों में नए डीएम की नियुक्ति की गई है। सूचना निदेशक अनुज कुमार झा को बुलंदशहर का डीएम बनाया गया है। अब उज्ज्वल कुमार नए सूचना निदेशक होंगे। नाम – वर्तमान तैनाती- नवीन तैनाती 1. विमल कुमार दुबे – डीएम मीरजापुर – प्रबंध निदेशक, उप्र सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ। 2. अनुराग पटेल – विशेष सचिव गृह – डीएम मीरजापुर। 3. वैभव श्रीवास्तव – उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण- विशेष सचिव, परिवहन। 4. अमित सिंह बंसल – सीडीओ, लखीमपुर, खीरी- उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण एवं सीइओ गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण। 5. विवेक वाष्र्णेय – विशेष सचिव कार्यक्रम कार्यान्वयन- एमडी, यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन सिडको। 6. अनिल कुमार मिश्र – सीडीओ सिद्धार्थनगर – विशेष सचिव, कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, उप्र। 7. एस राजलिंगम – विशेष सचिव शिक्षा स्थानांतरणाधीन मिशन निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन – तबादला निरस्त, पूर्ववत रहेंगे। 8. सुरेंद्र राम – विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा – विशेष सचिव, ग्राम्य विकास। 9. अनुज कुमार झा – निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग – डीएम बुलंदशहर। 10. उज्ज्वल कुमार – नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा-वृंदावन- निदेशक सूचना व जनसंपर्क । 11. यशु रुस्तगी – उपाध्यक्ष मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण – विशेष सचिव, वित्त। 12. अजय चौहान – सचिव सहकारिता एवं एमडी पीसीएफ- पीसीएफ के प्रभार से अवमुक्त। 13. प्रमोद उपाध्याय – जिलाधिकारी हापुड़ – प्रबंध निदेशक पीसीएफ। 14. अदिति सिंह – अपर आयुक्त वाणिज्य कर, नोएडा – डीएम हापुड़। 15. मार्कण्डेय शाही – डीएम संतकबीरनगर – विशेष सचिव, गृह। 16. भूपेंद्र एस चौधरी – विशेष सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योग – डीएम संतकबीरनगर। 17. अखिलेश सिंह – डीएम अंबेडकरनगर – विशेष सचिव, नगर विकास। 18. सुरेश कुमार – विशेष सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग- डीएम अंबेडकरनगर। 19. चंचल कुमार तिवारी – अपर मुख्य सचिव पंचायती राज- अपर मुख्य सचिव राजस्व। 20. राजेंद्र कुमार तिवारी – अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन – अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज। 21. सुरेश चंद्र – प्रमुख सचिव राजस्व – प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन। 22. अवधेश कुमार तिवारी – संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा – सीईओ, उप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, लखनऊ। 23. राजमणि यादव – विशेष सचिव, पंचायती राज विभाग – सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग। 24. शरद कुमार सिंह – विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा – सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण । 25. श्रुति सिंह – प्रतीक्षारत – विशेष सचिव, कृषि विभाग, उप्र शासन। 26. नरेंद्र प्रसाद पांडेय – सचिव राज्य सूचना आयोग – विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण। 27. शिव प्रसाद प्रथम – सीडीओ फतेहपुर – सचिव, राज्य सूचना आयोग, उप्र। 28. ब्रह्मदेव राम तिवारी – प्रतीक्षारत – अपर प्रबंध निदेशक, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम। 29. अन्द्रा वामसी – डीएम कुशीनगर – विशेष सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक विभाग। 30. डॉ. अनिल कुमार सिंह – विशेष सचिव, नगर विकास- डीएम कुशीनगर। 31. अखिलेश तिवारी – डीएम बाराबंकी – विशेष सचिव, गृह। 32. उदयभानु त्रिपाठी – विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक – डीएम बाराबंकी। 33. संगीता सिंह – डीएम सुलतानपुर – विशेष सचिव श्रम। 34. विवेक – विशेष सचिव, गृह- डीएम सुलतानपुर। 35. सुधेश कुमार ओझा – सचिव ग्राम्य विकास तथा ग्रामीण आवास आयुक्त – मंडलायुक्त देवीपाटन ।
Back to top button