आतंकवादी हमले में, 22 लोगों की मौत

मास्को ,एक आतंकवादी हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी। मध्य अमेरिकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो  के नाेर्ड.किवू प्रांत में हुए एक आतंकवादी हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने  यह जानकारी दी।

अक्चूलाइट ऑन लाइन न्यूज पोर्टल के अनुसार एयायड डेमोक्रेटिक फोर्सेज ;एडीएफद्ध समूह के आतंकवादियों ने शनिवार को टोम्बी गांव में हमला कर दिया जिसमें कुल 22 लोगों की मौत हो गयी। मारे गए लोगों में 15 पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं।

इससे पहले शुक्रवार को वांगोमा में इसी प्रकार के हमले में छह अन्य लोग मारे गए थे। एडीएफ को युगांडा में एक आतंकवादी संगठन के रूप में जाना जाता है जो युगांडा ओर कांगो में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के कार्य में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button