अखिल भारतीय रेलवे वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में, उत्तर रेलवे ने जीते दो स्वर्ण एक कांस्य

नयी दिल्ली, उत्तर रेलवे की टीम ने अखिल भारतीय रेलवे वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुक्रवार को मुंबई में समापन हुआ।

इस प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे की टीम 2 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीतने के साथ चौथे स्थान पर रही। सुशांत साहू ने 67 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता प्रदीप सिंह ने 102 किलो में स्वर्ण पदक जीता।

भारत सिंह ने 109 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। विवेक नाडा 89 किलो में, विवेक कुमार 96 किलो और हरप्रीत सिंह 96 किलो में चौथे स्थान पर रहे। अमरजीत गुरु 81 किलो में और कुलबीर सिंह पांचवें स्थान पर रहे।

Related Articles

Back to top button