Breaking News

देश के इन पांच राज्यों मे संक्रमण की स्थिति बुरी, हुयीं 80 प्रतिशत मौतें

नयी दिल्ली, देश के पांच राज्यों मे संक्रमण की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। देश मे हुयीं कुल मौतें मे से 80 प्रतिशत मौतें इन पांच राज्यों मे हुई है।

देश के पांच राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप से अब तक 805 संक्रमितों की मौत हो गयी है जो देश भर में कोरोना वायरस के के कारण हुई मौतों का करीब 80 प्रतिशत है। इन पांच राज्यों में संक्रमितों की कुल संख्या 21331 है जो कुल संक्रमितों का लगभग 67 फीसदी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार शाम पांच बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31787 तक पहुंच गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 1008 हो गया है। अब तक 7797 लोगों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य………….संक्रमित….ठीक हुए….मौत

अंडमान-निकोबार……33………15………..0

आंध्र प्रदेश…………..1332……287……….31

अरुणाचल प्रदेश……..1……..1……………..0

असम…………………38……27…………..1

बिहार…………………383…..64………….2

चंडीगढ़………………56…….17………….0

छत्तीसगढ़……………38…….34………….0

दिल्ली………………3314….1078……….54

गोवा………………..7…………7…………..0

गुजरात……………3774……434………181

हरियाणा………….310……..209………..3

हिमाचल प्रदेश…..40………..25………….1

जम्मू-कश्मीर……..565……..176…………8

झारखंड……………105……….19…………..3

कर्नाटक…………..532……..215…………20

केरल……………..486……..359…………4

लद्दाख……………..22…………16………..0

मध्य प्रदेश………2561………377……….119

महाराष्ट्र………….9318……..1388……..400

मणिपुर…………….2………….2………….0

मेघालय…………..12………..0…………..1

मिजोरम…………..1…………0…………..0

ओडिशा…………..119………..38………..1

पुड्डुचेरी……………8…………..3………….0

पंजाब…………….322……….71………..19

राजस्थान……….2364………768……….51

तमिलनाडु………2058………1168………25

तेलंगाना………….1012……….367………26

त्रिपुरा………………2………….2…………..0

उत्तराखंड…………54………..34…………0

उत्तर प्रदेश………2115……..477……….36

पश्चिम बंगाल…..725……….119……….22

कुल संख्या….31787…..7797……..1008