भैंस के चक्कर में बदमाशों ने एक आदमी को उतारा मौत के घाट

मुरैना, मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र में आज तड़के मवेशी चुराने के लिए अज्ञात आरोपियों ने गृहमालिक वृद्ध की हत्या कर दी और उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रिठौरा निवासी हरि सिंह जाटव (62) के घर में तड़के लगभग पांच मवेशी चोर घुस गए। चोरों के आने की आहट सुनकर हरि सिंह जाटव और उसकी पत्नी साबो (55) जाग गए। उन्होंने चोरों का विरोध किया। आरोपियों ने दंपति पर लाठियों से हमला कर दिया। इस वजह से हरि सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। हमले में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

अज्ञात आराेपी दो भैंस अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button