Breaking News

75 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में संवेदना संस्था ने किया झंडा रोहण का कार्यक्रम

लखनऊ,  75 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में संवेदना ( होप फॉर ए बेटर फ्यूचर )संस्था द्वारा निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के साथ झंडा रोहण का कार्यक्रम किया गया ; और बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य करके देश के प्रति अपने प्रेम को दर्शाया |  छोटे छोटे नन्हे मुन्हो ने देशभक्ति कविताएं सुनाएं |

बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए उन्हें  गिफ्ट दिया गया | इस अवसर पर संस्था के सदस्य गण इंदु भदोरिया, पद्मजा मिश्रा, सुशीला लाल, स्नेहा यादव, अवनीश सिंह चौहान, एके सिंह, सुरेंद्र कुमार, गौरव कुमार, तनु, उमा, शोभना और संस्थापिका अनामिका यादव मौजूद रहे।