Breaking News

कोरोना काल में अब मास्क कंपल्सरी के साथ एसेसरीज बन रहे है

कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए सरकार ने बाहर निकलने पर मास्‍क पहनना अनिवार्य कर दिया है. कई संस्‍थान लॉकडाउन के बाद वर्कप्‍लेस पॉलिसी में दफ्तर में मास्‍क पहनना अनिवार्य कर रहे हैं। लेकिन फैशनपरस्त महिलाओं के लिए ये मास्क उनकी खूबसूरती में कमी ला रहा है। महिलाओं की खूबसूरती में कोई कमी न आएं। ऐसे में फैशन जगत ने मास्क को लेकर प्रयोग करने शुरू कर दिए हैैं। बड़े -बड़े कपड़ों के ब्रांड्स भी कोरोना काल में डिजाइनर मास्क बना रहे। फैशन डिजाइनर्स ने मास्क की नई-नई डिजाइनें तैयार करनी शुरू कर दी हैैं, उन्हेंं ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। अब मास्क कंपल्सरी के साथ एसेसरीज बनकर उभर रहे हैं।

डिफरेंट स्टाइल के फैशनेबल मास्क

कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग मास्क मजबूरी में पहन रहे है। मगर अब इसे फैशन व स्टाइल से जोड़ दिया गया है। अब मार्केट में डिफरेंट स्टाइल के कपड़े की मैचिंग के मास्क उपलब्ध हैं। जो कॉटन, डेनिम, साटन लिनेन आदि फैब्रिक पर बन रहे है।

डिजाइन के अनुसार कीमत भी खास

अभी ऑफिशियल मास्क, पार्टी, कालेज, स्कूल आदि के हिसाब से इसे बनाया जा रहा है। जो हर उम्र के लोगों को पसंद आ रहा है। अब तीन लेयर के मास्क के सामने वाले हिस्से पर डिजाइन की जा रही है। जिसकी डिजाइन के अनुसार ही कीमत है। यंग के लिए कूल, डूड, हिट, ट्रेंडी आदि स्लोगन लिखे कलरफुल मास्क बन रहे जिसमें बटन यज्ञ चेन लगाया जा रहा।

हर उम्र के लिये मैचिंग मास्क

आने वाले समय में अलग- अलग तरीके की डिजाइन के मास्क तैयार किए जाएंगे जिसमें थीम पार्टी में मास्क भी एक हिस्सा होगा। अब न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुषों द्वारा भी कपड़े की मैचिंग के मास्क बनवाए जा रहे हैं। इसे कारपोरेट सेक्टर में जॉब करने वाले पसंद कर रहे हैं। कारपोरेट सेक्टर द्वारा कंपनी के लोगो वाला डिजाइनर मास्क बनाने का आर्डर मिल रहा है।

बच्चों के मास्क

अब बडों के अलावा बच्चों के मास्क पर भी डिजाइन देखने को मिल रही है। बच्चों के मास्क में कार्टून कैरेक्टर, तारे आदि है। जो बच्चों को बहुत पसंद आ रहे है। इन डिफरेंट मास्क को लगाने के लिए बच्चे भी खूब एक्साइटेड हो रहें हैं।

पार्टी वियर मास्क
अब डेली वियर मास्क के अलावा पार्टी वियर मास्क भी बन रहे हैं। पार्टी वियर में कपड़े की मैचिंग के अनुसार सिल्क आदि फैब्रिक पर एम्ब्रॉयडरी, नगीनों को मास्क पर जड़ा जा रहा है। छोटी पार्टी में लोग अपने परिवार के लिए एक कलर व डिजाइन का मास्क भी बनवा रहे हैं।

शादी में डिजाइनर फेस मास्क
हाल ही में असम के एक कपल ने कोरोना वायरस के बीच अपनी शादी के दौरान कोरोना वायरस से बचने के लिए सिल्क से बनाए गए डिजाइनर फेसमास्क पहने। यह फेसमास्क दुल्हा- दुल्हन दोनों के आउटफिट के साथ मैच कर रहे थे। एक ओर जहां दूल्हे का मास्क एक दम सिंपल था तो वहीं दुल्हन ने एंब्लिश्ड मास्क पहना था। इस मास्क को असम के मशहूर पाट सिल्क से बनाया गया था। इन मास्क को नंदिनी बोरकाक्टी ने डिजाइन किया था।

रिपोर्टर-आभा यादव