उन्नाव गैंग रेप पीड़िता मामले मे, थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी समेत ये सात पुलिस कर्मी निलंबित

उन्नाव ,  उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बिहार क्षेत्र में सामूहिक बलात्कार पीड़िता को जिंदा जला देने के मामले में सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने  बताया कि बलात्कार पीड़िता को जिंदा जला देने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में रविवार देर रात बिहार थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी समेत सात पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। जिसमें बिहार थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी समेत दो दरोगाओं और चार सिपाही शामिल है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया निलंबित पुलिस कर्मियों में उपनिरीक्षक अरविंद सिंह रघुबंशी, श्री राम तिवारी तथा सिपाही अब्दुल वसीम, आरक्षी पंकज यादव, आरक्षी मनोज तथा संदीप कुमार शामिल है।

आदेश के अनुसार,थाना बिहार जनपद उन्नाव के कार्य के प्रति लापरवाही, अपराध नियन्त्रण/ अभियोगों से सम्बन्धित घटित घटनाओं के प्रति शिथिलता व स्वेच्छाचारिता को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है-

1. प्रभारी निरीक्षक बिहार श्री अजय कुमार त्रिपाठी,
2. बीट/हल्का प्रभारी उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह रघुवंशी,

3. उ0नि0 श्री श्रीराम तिवारी,
4. बीट आरक्षी अब्दुल वसीम,
5. आरक्षी पंकज यादव,
6. आरक्षी मनोज

7.आरक्षी संदीप कुमार

 

Related Articles

Back to top button