Breaking News

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ

रायसेन,  विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में आज से दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव प्रारंभ हुआ,  जिसका शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया।

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के महाबोधि समारोह के शुभारंभ पर सबसे पहले चीन, जापान, श्रीलंका से आये बौद्ध धर्म अनुयायियों ने सांची के मंदिर की परिक्रमा की। इस वर्ष वियतनाम से लाई गईं 80.80 किलोग्राम वजनी क्रिस्टल बॉक्स में गौतमबुद्ध के शिष्य बौद्ध भिक्षु सारिपुत्र और महामोद ग्लायन की अस्थियों की सुबह केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने पूजा अर्चना कर दर्शन किये। उसके बाद यह अस्थियां लोगों के दर्शनार्थ बाहर निकालकर रखी गयीं।

यह अस्थियां वर्ष में एक बार निकाली जाती हैए इन्हें यहां चैत्य गिरी के तलघर में रखा जाता हैए जिसकी एक चाबी जिला प्रशासन के पास तथा दूसरी श्रीलंका माह बोद्ध सोयायटी के पास रहती है। जिसे आज बाकायदा दोनों प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर खोला जाता है। दो दिवसीय उत्सव में बड़ी संख्या में विभिन्न देशों से आये बौद्ध अनुयायी शामिल होते हैं। श्री पटेल ने इस मौके पर कहा कि यूनेस्को की पर्यटक स्थलों पर विदेशी भाषाओं में पर्यटक स्थल की जानकारी से संबंधित बोर्ड लगवाए जाएंगे।