Breaking News

कोरोना के सक्रिय मामलों में हुई वृद्धि

 

नयी दिल्ली,  पंजाब और महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई हेै। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 14,808 मरीज स्वस्थ हुए।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के आठ राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई, जिनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र तथा पंजाब में बढ़े हैं।

इस दौरान महाराष्ट्र में जहां 102 सक्रिय मामले बढ़े हैं, वहीं पंजाब में 35 मामलों की वृद्धि हुयी है, जबकि बाकी अन्य में यह दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 13,083 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ सात लाख 33 हजार से अधिक हो गयी है। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 14,808 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख नौ हजार 160 हो गयी। सक्रिय मामले 1,862 कम होकर 1,69,824 रह गये हैं । इसी अवधि में 137 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 54 हजार 147 हो गया।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……स्वस्थ…………मौत

अंडमान-निकोबार– 5——4927——–62

आंध्र प्रदेश——- 1308—879131——7152

अरुणाचल प्रदेश— 13—–16758——–56

असम———- 1956—-214054——1081

बिहार———- 1021—-256857——1495

चंडीगढ़——— 159—–20389——- 334

छत्तीसगढ़——- 4358—-296642—— 3689

दादरा- नगर हवेली

दमन-दीव——- 8——-3388———- 2

दिल्ली———- 1551—-622381——–10841

गोवा———— 742—-51755——— 766

गुजरात———- 3589—252927——–4385

हरियाणा——— 1192—-263501——- 3015

हिमाचल प्रदेश—– 343—-56083——– 974

जम्मू- कश्मीर—– 823—- 121617——- 1933

झारखंड———- 628—–116904——-1070

कर्नाटक——— 6080—- 920110——-12211

केरल———– 72482— 841444—— 3704

लद्दाख———– 68——-9517——– 129

लक्षद्वीप———- 56——-14———– 0

मध्य प्रदेश——- 2826——248036——3805

महाराष्ट्र——— 44384—–1925800—–51000

मणिपुर ———142———28524——-371

मेघालय——— 83———13524——–146

मिजोरम——— 39——— 4318———9

नागालैंड ———53———11947——– 88

ओडिशा——— 1120——- 331824—— 1906

पुड्डुचेरी———- 295———38062——- 647

पंजाब———– 2114——- 165145—— 5601

राजस्थान ——–2395——–312132——2765

सिक्किम ——–97———-5855———133

तमिलनाडु——- 4601——- 820381—— 12345

तेलंगाना——— 2354——– 290354——1598

त्रिपुरा ———–21———- 32938——– 391

उत्तराखंड——- 1289———- 93055——-1642

उत्तर प्रदेश—— 5918———- 585273—— 8646

पश्चिम बंगाल—– 5711———- 553593——10155

कुल————-169824——–10409160—-154147