Breaking News

भारतीय तटरक्षक बल ने बचायी एक हजार लोगों की जान

नयी दिल्ली ,  भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्री सीमा में नोडल एजेन्सी की भूमिका निभाते हुए विभिन्न खोज और बचाव अभियानों में पिछले वर्ष करीब एक हजार लोगों की जान बचायी है।

तटरक्षक बल के महानिदेशक और राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव बोर्ड के अध्यक्ष के नटराजन ने आज यहां बोर्ड की 18 वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बल ने अपनी स्थापना के समय से अब तक 3000 से भी अधिक खोज और बचाव अभियानों का समन्वय कर 9 हजार 672 लोगों की जान बचायी है। इस दौरान विमानों ने 2479 उडान भरी और तीन हजार से अधिक जल पोतों को इन अभियानों में तैनात किया गया। इस तरह तट रक्षक बल हर दूसरे दिन एक जान बचा रहा है।

तटरक्षक बल ने इसी वर्ष तीन भीषण चक्रवाती तूफानों के दौरान मछुआरों की 6 हजार से भी अधिक नौकाओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में मदद की। इस वर्ष बल ने 300 से अधिक अभियानों में 1000 से अधिक लोगों की जान बचायी।
बैठक में राष्ट्रीय खोज और बचाव अभियानों की क्षमता बढाने के लिए नीतिए दिशा निर्देश ए प्रक्रिया और अन्य मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। इसमें विभिन्न मंत्रालयों ए एजेन्सियों ए तटवर्ती राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 48 बोर्ड सदस्यों ने हिस्सा लिया। जहाजरानी और नागरिक उडय्यन मंत्रालयों और मत्स्य विभाग के सचिव ने बोर्ड की बैठक में पहली बार हिस्सा लिया।
श्री नटराजन ने देश की समुद्री सीमा में खोज और बचाव अभियानों के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ तालमेल बढाने के लिए बल द्वारा की गई पहल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन अभियानों की क्षमता बढाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को एकजुट होकर और परस्पर अनुभव के आधार पर प्रयास करने होंगे।