Breaking News

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी और 50 हजार के इनामी बदमाश ने किया आत्मसमर्पण

अमरोहा , उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश और मासूम से दुष्कर्म के आरोपी ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपी बदमाश दलपत ने आखिरकार आठ दिन बाद अपने ही खेत पर शुक्रवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद गढ़ पुलिस उसे अपनी हिरासत में लेकर चली गई है। जहां रास्ते में फरार होने के दौरान मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अमरोहा के मोहम्मपुर गांव निवासी दलपत पर छह अगस्त को हापुड़ के गढ़ में एक छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप है। हापुड़ और अमरोहा दो जिलों की पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को उसके कपड़े भी गंगा किनारे पर मिले थे। ताकि पुलिस को लगे कि उसने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार को उसने अपने ही खेत पर आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने दलपत को उसी के खेत पर ट्यूबेल पर स्नान कराया और फिर दूसरे कपड़े पहनाकर अपने साथ ले गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस जब उसे अपने साथ लेकर जा रही। इस बीच वह भागने लगा। पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में दलपत के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दलपत ने गुरुवार को नदी के बगल में कुछ कपड़े और सुसाइड नोट छोड़ कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। जिसमें लिखा था कि वह अपनी जान ले रहा था क्योंकि वह पुलिस मुठभेड़ में मरना नहीं चाहता था।