IPL में LSG के प्रिंसिपल पार्टनर KEI इंडस्ट्रीज़ ने किया कमाल?

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीज़न 28 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है..क्रिकेट के इस महाकुंभ में इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगी और हर टीम लगभग 14 मुकाबले खेलेगी।

इस सीज़न की खास बात है — युवा खिलाड़ियों और इंटरनेशनल स्टार्स का जबरदस्त संगम…

साथ ही डिजिटल और OTT प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड दर्शकों की उम्मीद…

जिससे ब्रांड डील्स और स्पॉन्सरशिप में भी तेज़ उछाल देखने को मिल रहा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स इस बार नए कप्तान, नई रणनीति और बड़े स्पॉन्सर्स के साथ मैदान में उतर रही है।

कप्तानी संभाल रहे हैं — ऋषभ पंत

कोच — जस्टिन लैंगर

और मालिक — संजीव गोयनका

ऑक्शन के बाद टीम ने एक संतुलित स्क्वाड तैयार किया है, जिसमें नये खिलाड़ियों को भी मौका मिला है।

तेज़ गेंदबाज़ी में शमी और नॉर्टजे का दम…

और मिडिल ऑर्डर में पूरन और मार्श की पावर हिटिंग शामिल है।

LSG 2026 = Pant की कप्तानी + मजबूत pace attack + explosive batting

इस सीज़न LSG का लक्ष्य साफ है —

👉 पहली बार IPL ट्रॉफी जीतना

👉 मजबूत बैटिंग और आक्रामक मिडिल ऑर्डर

👉 और नए कप्तान के साथ नई पहचान बनाना

LSG की खास बातें-

टीम अभी तक IPL फाइनल नहीं जीत पाई है, लेकिन 2022 और 2023 में प्लेऑफ खेल चुकी है।

उत्तर प्रदेश में LSG की फैन बेस बहुत तेजी से बढ़ा है।

IPL 2026 में, LSG का पहला मैच

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals

👉 Date: 1 अप्रैल 2026

👉 Venue: Ekana Cricket Stadium, Lucknow

👉 Time: शाम 7:30 PM

🔥 शुरुआती 4 मैच (Phase 1)

1 अप्रैल → vs Delhi Capitals (Lucknow)

5 अप्रैल → vs Sunrisers Hyderabad (Hyderabad)

9 अप्रैल → vs Kolkata Knight Riders (Kolkata)

12 अप्रैल → vs Gujarat Titans (Lucknow)

Lucknow Super Giants इस सीज़न में KEI Industries के साथ नई बड़ी स्पॉन्सरशिप के साथ उतर रही है।

Principal Partner: KEI Industries

ये दिखाता है कि LSG का कमर्शियल वैल्यू तेजी से बढ़ रहा है।

टीम नॉर्थ इंडिया (खासतौर पर UP) में काफी पॉपुलर हो चुकी है।

IPL 2026 में LSG = नई जर्सी + नया कप्तान + बड़ा स्पॉन्सर + हाई एक्सपेक्टेशन

LSG अपने होम ग्राउंड पर ही सीज़न की शुरुआत करेगी ।

KEI इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, भारत की एक बड़ी वायर और केबल कंपनी अब अपने ब्रांड को स्पोर्ट्स मार्केटिंग के जरिए मजबूत कर रही है।

KEI इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, एक बड़ी स्पोर्ट्स साझेदारी करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीज़न 19 के लिए Lucknow Super Giants (LSG) का प्रिंसिपल पार्टनर बनने का ऐलान किया है। यह LSG के लिए सबसे प्रमुख स्पॉन्सरशिप पोज़िशन होती है।

प्रिंसिपल पार्टनर होने का मतलब है कि KEI का लोगो टीम की जर्सी के फ्रंट पर दिखाई देगा। अब LSG की जर्सी और प्रमोशन्स में KEI की प्रमुख मौजूदगी रहेगी। ब्रांड को पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीवी, डिजिटल और स्टेडियम विज़िबिलिटी मिलेगी। जिसका असर सोशल मीडिया कैंपेन और ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन पर साफ नजर आएगा।

IPL जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर जुड़ना ब्रांड के लिए मिलियन्स दर्शकों तक पहुंच का मौका देता है। खासकर, उत्तर प्रदेश बेस वाली टीम LSG के साथ जुड़कर कंपनी को नॉर्थ इंडिया में मजबूत पहचान मिलेगी।जिससे KEI इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, के ब्रांड अवेयरनेस और मार्केट शेयर में संभावित बढ़ोतरी सुनिश्चित है।

KEI इंडस्ट्रीज़, जो भारत में तार और केबल के प्रमुख निर्माताओं में से एक है, ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीज़न 19 (जो 28 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है) के लिए लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) के साथ प्रिंसिपल पार्टनर के रूप में एक रणनीतिक साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में KEI इंडस्ट्रीज़ के ब्रांड और व्यवसायिक उपस्थिति को और मजबूत करना है। आगामी आईपीएल सीजन देश के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में आयोजित होगा, जो ब्रांड विजिबिलिटी और एंगेजमेंट के लिए मंच प्रदान करेगा।

इस सहयोग के तहत, KEI ने आज प्रतिष्ठित क्रिकेटरों ऋषभ पंत, मयंक यादव, अर्जुन तेंदुलकर सहित LSG टीम के अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिती में KEI इंडस्ट्रीज़ ने अपने नए प्रोडक्ट पैकेजिंग का अनावरण उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया, जो ब्रांड के विकास में एक नया कदम है।

KEI इंडस्ट्रीज़, ने जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने और वंचित वर्ग के युवा खिलाड़ियों को समर्थन देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है, जो अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करने कि उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एक सार्थक जमीनी पहल के तहत, KEI इंडस्ट्रीज़, ने टीम LSG के साथ मिलकर Stree India Sports Foundation के युवा प्रतिभाओं को विशेष क्रिकेट किट वितरण अभियान के माध्यम से समर्थन दिया जो स्टेडियम के बाहर भी खेल की सच्ची भावना का उत्सव मनाता है ।

इस तरह KEI इंडस्ट्रीज़, भारत में जमीनी स्तर पर क्रिकेट के विकास में भी सक्रिय योगदान दे रही है, जिसमें उभरते खिलाड़ियों को समर्थन देना और TNPL, UPT20 और अन्य घरेलू लीग जैसे मंचों के माध्यम से अवसर प्रदान करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, KEI विभिन्न कॉर्पोरेट क्रिकेट पहलों में भी भाग लेती है, जैसे पीएचडी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स (PHDCCI), कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) आदि द्वारा आयोजित टूर्नामेंट।

KEI इंडस्ट्रीज़, अपनी नवोन्मेषी और सतत विद्युत समाधान के लिए जानी जाती है, जिसमें गुणवत्तता सुरक्षा और प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाता है-जो लखनऊ सुपर जायंट्स की प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं।

 

Related Articles

Back to top button