झारखंड विधानसभा चुनाव, मुख्यमंत्री ने नामांकन पत्र दाखिल कर किया ये दावा

जमशेदपुर,  झारखंड के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी  के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने आज दावा किया कि उनकी पार्टी अपने काम, नीतियों, योजनाओं और राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के बल पर प्रदेश की 65 से अधिक विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

रघुवर दास ने यहां पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता विकास और सुशासन है।

पिछले पांच वर्ष से इस लक्ष्य को लेकर सरकार चली, जिसे गति मिली है। आने वाले दिनों में भी सरकार का लक्ष्य विकास और सुशासन रहेगा। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी विकास की राजनीति करती है। भाजपा में जात. पात एवं संप्रदाय की राजनीति करने की संस्कृति नहीं है। भाजपा के किसी नेता को इस तरह का संस्कार प्राप्त नहीं है। वैसे भी अब जातिवाद एवं संप्रदायवाद की राजनीति नहीं चलेगी। क्योंकि लोग जागरूक हो गए हैं। उन्हें विकास की राजनीति से सरोकार है।

Related Articles

Back to top button