यहां पर यात्रा, कर्मचारियों के कार्यस्थल पर आने पर लगी रोक की अवधि बढ़ी

रियाद, सऊदी अरब ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कर्मचारियों के कार्यस्थल पर आने पर लगी अस्थायी रोक की अवधि बढ़ा ही है और साथ ही अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्राओं पर लगी पाबंदी की सीमा भी बढ़ा दी है।

स्थानीय मीडिया ने गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सऊदी प्रेस एजेंसी ने रविवार सुबह अपनी रिपोर्ट में बताया कि सरकार और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल पर आने की अनुमति नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि सऊदी सरकार ने 16 मार्च को सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को काम पर आने पर पाबंदी लगा दी थी।

इससे पहले सरकार ने 15 मार्च को अंतरराष्ट्रीय तथा घरेलू यात्रियों को अगले आदेश तक यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया था और सऊदी अरब से उड़ने वाली और दूसरे देशों से सऊदी अरब आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी थी। साथ ही यहां सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू है।  सऊदी अरब में अब तक 1203 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं तथा चार लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button