कोरोना वायरस से संक्रमित लोकपाल के सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी की मौत

नयी दिल्ली, कोरोना वायरस से संक्रमित लोकपाल के सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी की मौत हो गई है।

लोकपाल के ज्यूडिशियल सदस्य न्यायामूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी का शनिवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति त्रिपाठी ने आज एम्स में अंतिम सांस ली। एम्स सूत्रों ने बताया था कि न्यायामूर्ति कोरोना की जांच पॉजिटिव थी और हृदयाघात से उनकी मृत्यु हुई है
न्यायामूर्ति त्रिपाठी करीब 15 दिन से एम्स के ट्रामा केंद्र में भर्ती और वेंटीलेटर पर थे। एम्स के एक सूत्र ने कहा कि जस्टिस त्रिपाठी बीमारी की वजह से बहुत कमजोर हो गए थे, हालत खराब होता देख उन्हें आईसीयू में लाया गया था। यहां पर पिछले तीन दिनों से वे वेंटिलेटर पर थे।

अजय कुमार त्रिपाठी छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। इससे पहले वे पटना हाई कोर्ट में जज थे. मौजूदा समय में वे लोकपाल के चार न्यायिक सदस्यों में से एक थे।

Related Articles

Back to top button