कानपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष के भाई का निधन

कानपुर ,( मनोज सिन्हा), कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत सिंह यादव छोटे भाई का आज निधन हो गया।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष के छोटे भाई दलजीत यादव की अंत्येष्टि क्रिया आज 11:00 बजे भगवत दास घाट पर की गई l जिसमें बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी, लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंतिम यात्रा में शामिल श्याम बाबू शर्मा पूर्व अध्यक्ष कानपुर विश्वविद्यालय, अरुणेश निगम एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष कानपुर विश्वविद्यालय, पीयूष सिंह एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष कानपुर विश्वविद्यालय, बार एसोसिएशन महामंत्री पद के प्रत्याशी अनुराग श्रीवास्तव भोला, बृज बिहारी यादव एडवोकेट, विजय शर्मा एडवोकेट, संजय वन के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, अचल गुप्ता, अमित जैन एडवोकेट, विक्रम सिंह एडवोकेट आदि ने प्रमुख रूप से आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button