Breaking News

जानिए आज 08 नवंबर की प्रमुख घटनाओं के बारें में

नयी दिल्ली, भारत एवं विश्व इतिहास में 08 नवंबर की प्रमुख घटनायें इस प्रकार है

1661 – सिख धर्मगुरु हर राय का निधन हुआ।
1945 – हांगकांग में नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।
1956 – संयुक्त राष्ट्र(संरा) ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।
1957 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।

1967 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1988 – चीन में विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत हुई।
1992 – जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।

1998 – बंगलादेश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
1999 – राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
2008 – भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।
2013 – फिलीपींस के हेनान प्रांत में विनाशकारी चक्रवाती तूफान से छह हजार लोगों की मौत।

2013 – सोमालिया के मोगादिशू में कार बम धमाके में 11 लोगों की मौत।
2016 – भारत सरकार ने बड़े नोटों को विमुद्रीकरण किया और 500, 1000 के नोट बंद कर 2000 के नए नोट जारी किए गए।