जानिए मुंबई में कब से लगाया जायेगा कोरोना वायरस का टीका

मुंबई, कोरोना वायरस (कोविड-19) की दवा “कोविशील्ड” पुणे से आज सुबह मुम्बई पहुंच गयी और 16 जनवरी से यहां टीके लगाने का काम शुरू कर दिया जायेगा।

वैक्सीन को विशेष वाहन से पुणे से मुंबई लाया गया। वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बृहन्मुम्बई नगर निगम (बीएमसी) को 139500 खुराक (टीका) भेजा है।

बीएमसी के आयुक्त आई एस चहल ने बताया कि टीका के लिए मुंबई में 72 केन्द्र बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन में मुंबई के विभिन्न टीका केन्द्रों में वैक्सीन भेजी जायेगी।

Related Articles

Back to top button