जानिए कौन चुना गया आईपीएल के महानतम कप्तान

मुंबई, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल इतिहास का ऑलटाइम महानतम कप्तान चुना गया है।

आईपीएल के 13वें जन्मदिन के मौके पर स्टार स्पोटर्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में यह घोषणा की गयी। रोहित के नेतृत्व में मुंबई ने चार बार जबकि धोनी के नेतृत्व में चेन्नई ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। धोनी और रोहित के अलावा बेंगलुरु के घातक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मुंबई के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

चेन्नई के अनुभवी आलराउंडर शेन वाटसन ऑलटाइम सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुने गए।चेन्नई के स्टीफन फ्लेमिंग सर्वश्रेष्ठ कोच चुने गए। क्रिकेट कनेक्टेड के एपिसोड 3 में टूर्नामेंट से ग्रेटेस्ट ऑफ ऑलटाइम दिखाए गए और विजेताओं का चयन किया गया।

Related Articles

Back to top button