नई दिल्ली, सर्वोत्कृष्ट कार्य करने के लिए, केन्द्रीय विद्यालय संगठन प्रथम स्थान पर रहा। जिसके लिये उसे पुरस्कार प्रदान किया गया है।
केन्द्रीय विद्यालय संगठन को वर्ष 2018-19 के लिए राजभाषा का सर्वोच्च सम्मान ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’(प्रथम स्थान) प्रदान किया गया है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार केन्द्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त
संतोष कुमार मल्ल को प्रदान किया।
गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा हिंदी में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन को ‘क’ क्षेत्र स्थित ‘भारत
सरकार के बोर्ड/स्वायत्त निकाय/सोसायटी’ की श्रेणी में ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2018-19’ के लिए प्रथम स्थान पर चयनित किया गया था।
Back to top button