भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 60 के करीब पहुंची

टेगुसिगलपा,होंडुरस में एटा तूफान के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 57 तक पहुंच गयी जबकि आठ लोग लापता हो गए हैं।स्थानीय समाचार पत्र ला ट्रिबुना में यह रिपोर्ट सामने आयी है। रिपोर्ट के अनुसार 2,33,000 से अधिक परिवार इस तूफान से प्रभावित हुए है और वर्तमान में लगभग 5000 परिवार अस्थायी राहत केन्द्र में रह रहे है।

होंडुरस में हजारों लोगों का एक दूसरे से संपर्क कट गया है।स्थानीय मीडिया ने रविवार की रिपोर्ट में बताया कि बाढ़ और भूस्खलन से 26 लोगों की मौत हो गयी है और छह लापता हैं। भूस्खलन से 49 घर नष्ट हो गए हैं जबकि 140 बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा 20 पुल भी पूरी तरह से टूट गये हैं। होंडुरस में एटा तूफान के कारण बाढ़ और भूस्खलन के 18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

ग्वाटेमाला की आपदा निवारण के लिए राष्ट्रीय समन्वय संस्था ने यह जानकारी दी। संस्था की तरफ से सोमवार को ट्विटर पर जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बाढ़ के कारण अभी भी 103 लोग लापता हैं और 33 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button