यहा पर एक खदान में भूस्खलन, 11 लोगों की मौत

मापुतो, पूर्वी अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के काबो डेलगाडो प्रांत में माणिक की एक खदान में भूस्खलन के कारण 11 अवैध खनिकों की मौत हो गयी।मोजाम्बिक के खनन मंत्रालय के महानिरीक्षक ओबेटे मैटिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

यह मौतें अलग-अलग दिन हुई हैं। बुधवार रात खदान में भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि इससे पहले चार फरवरी को पहली मौत हुई थी और पांच की सुबह दो लोगों की मौत हो गयी थी।मरने वालों में से अधिकतर नामपुला प्रांत के रहने वाले हैं।

मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।गौरतलब है कि वर्षा के दिनों में अवैध खनिक पानी से खनिज पदार्थों को बचाने की कोशिश करते हैं जिसके कारण इस प्रकार के हादसे होते हैं।

Related Articles

Back to top button