विधान सभा चुनाव- समाजवादी पार्टी की व्यापक उपस्थिति से, मध्य प्रदेश में हलचल

  लखनऊ, समाजवादी पार्टी की व्यापक उपस्थिति से मध्य प्रदेश में हलचल है। अखिलेश यादव के व्यक्तित्व में आकर्षण है। किसानों, नौजवानों का रूझान समाजवादी पार्टी की तरफ है। यूपी के विकास की सूचना मध्य प्रदेश के गरीबों को है। वे समाजवादी सरकार की योजनाओं से प्रभावित हैं। वहां किसानों को भुगतान एक-एक साल तक नहीं होता है। उनका शोषण होता है। युवाओं के लिए अखिलेश जी प्रेरणा स्रोत हैं। वे मध्य प्रदेश के चुनावों को प्रभावित कर सकते है। ये सब बातें मध्य प्रदेश से आए पार्टी नेताओं ने आज सपा मुख्यालय मे कही।

शिवपाल सिंह यादव से मिले फिल्म अभिनेता संजय दत्त, इस मुद्दे पर हुई गंभीर चर्चा

समाजवादी पार्टी ने यहा भी दी सीएम योगी को मात…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। समाजवादी पार्टी के जिताऊ और निष्ठावान प्रत्याशी होगें। उन्होने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करना और चुनावों में हिस्सा लेना साथ-साथ होगा। चुनाव में समय कम है अतएव बूथ स्तर और विधानसभा स्तर पर सुनियोजित ढंग से काम करना है। जनसंपर्क कार्य में तेजी लानी होगी। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संगठन कार्य में ज्यादा समय देना होगा।

आखिरकार मायावती के दांव मे फंस गई बीजेपी सरकार, नही ढूंढ पाई इसकी काट

यूपी में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा, सपा-बसपा-कांग्रेस और अन्य दलों की अचूक रणनीति

 अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में मध्य प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों, प्रभारियों तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष  किरनमय नंदा, मध्य प्रदेश अध्यक्ष  गौरी यादव, इंदौर के पूर्व सांसद  कल्याण जैन, चंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र नागर, नीरज शेखर सांसदगण पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी , एमएलसी गण  एस आर एस यादव तथा अरविन्द कुमार सिंह, वसीम बरेलवी भी उपस्थित थे।

बसपा का बड़ा बयान, स्वामी प्रसाद मौर्य…..गठबंधन का हिस्सा हो जायेंगे

नीतीश सरकार के कारनामों का तेजस्वी यादव ने किया भंडाफोड़,

          अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकारें नकारात्मक प्रशासनिक व्यवस्थाएं चला रही है। भाजपा की मध्य प्रदेश में सरकार है जिसने राज्य को बर्बाद के कगार पर पहुंचा दिया है। किसानों को कर्जमाफी के नाम पर धोखा मिला है। उनके आंदोलन पर दमनचक्र चला है। जीएसटी-नोटबंदी से सभी परेशान हैं। बैंको का पैसा लेकर लोग विदेशो में भाग गए हैं। विकास को जाति और धर्म में बांट दिया गया है। विकास और सामाजिक न्याय दोनों का संतुलन होगा।

बीजेपी की मुसीबत बढ़ी, अब सामाजिक संगठनों ने भी दिया, सपा- बसपा गठबंधन को समर्थन

अखिलेश, मुलायम और शिवपाल दिखे एक साथ….

 अखिलेश यादव ने कहा कि वे 19-20 जुलाई 2018 को मध्य प्रदेश में रहेगें। भोपाल में राज्यभर के कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित करेंगे तथा मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों पर चर्चा करने के बाद रणनीति पर विचार करेंगे। उनकी मांग है कि आधार के सहारे जनगणना में जातीय गणना भी हो ताकि सानुपातिक रूप से समाज के सभी वर्गो की भागीदारी तय हो सके। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश मेें लोग भाजपा से नाराज हैं परन्तु कांग्रेस से भी खुश नही है। समाजवादी पार्टी को इसलिए चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारने होगें और संगठन सुदृढ़ करना होगा।

सीएम केजरीवाल ने निकाला गजब तरीका, दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल के आवास पर धरने पर बैठे

जन्म दिन पर विशेष- इतनी ताकत के बावजूद लालू प्रसाद यादव को खाकी निक्कर नहीं पहना पाए

 बैठक में कहा गया कि मंदसौर में पिछले दिनों हुए किसान आंदोलन में 6 किसान शहीद हुए। समाजवादी पार्टी किसान  की समस्याओं को लेकर संषर्घ करती रही है। भाजपा मतदाताओं को बहकाने का काम करती है। इससे सतर्क रहना है। उन्होने कहा मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी की भूमिका बड़ी होगी लेकिन साथ ही दल के लोगों को भी बड़ा दिल करना पडे़गा।

Related Articles

Back to top button