यूपी में लेखपाल की पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या

जौनपुर,  उत्तर प्रदेश में जौनपुर मेंं केराकत इलाके के थानागद्दी पुलिस चौकी के बम्बावन गांव के बगेरवा पुरवा में भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्ता के घर तेरहवीं में शामिल होने आए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता के भाई लेखपाल की पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार केराकत इलाके के बंमावन गाँव मे भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र प्रजापति के पिता की तेरहवीं थी। जिसमें रिश्तेदार मित्रों के साथ आसपास गांवों के लोग भी इकट्ठा हुए थे।

राजेंद्र से मित्रता होने के कारण आजमगढ़ के हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष अशोक प्रजापति निवासी देवगांव आजमगढ़ अपने तीन अन्य भाइयों आये हुए थे। इसी कार्यक्रम में उनसे रंजिश रखने वाले श्लोक यादव गोपलापुर थाना देवगांव भी आए हुए थे।

Related Articles

Back to top button