एक मासूम बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला…

अमरेली,  गुजरात में अमरेली जिले के धारी क्षेत्र में एक तेंदुए ने बच्ची पर हमला करके उसे घायल कर दिया।

मुख्य वन संरक्षक डी. टी. वसावडा ने बताया कि गिर पूर्व डिवीजन की धारी बीट के खातरोटा गांव में बाबूभाई सावलिया के खेत में एक तेंदुए ने राजेशभाई वाघेला की आठ साल की पुत्री स्नेहाबेन पर हमला करके उसे घायल कर दिया।

घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग की टीम उस तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button